क्या -क्या रंग दिखाती है जिंदगी,
कभी हंसाती , कभी रुलाती है जिंदगी,
जिंदगी के हर मोड़ पर ,
कुछ न कुछ सिखाती है जिंदगी,
कभी उठाती है,कभी गिराती है जिंदगी,
कभी चोर ,कभी बेईमान ,
तो कभी ईमानदार बनाती है जिंदगी,
कभी इन्सान ,कभी शैतान
कभी हिन्दू, तो कभी मुसलमान बनाती है जिंदगी ,
बेशक सच है ये भी , हर हाल में जीना सिखाती है जिंदगी.
