गुरुवार, 26 मई 2011

jindagi

क्या -क्या रंग दिखाती है जिंदगी,
कभी हंसाती , कभी रुलाती है जिंदगी,
जिंदगी के हर मोड़ पर ,
         कुछ न कुछ सिखाती है जिंदगी, 
कभी उठाती है,कभी गिराती है जिंदगी, 
कभी चोर ,कभी बेईमान ,
         तो कभी ईमानदार बनाती है जिंदगी,
कभी इन्सान ,कभी शैतान   
     कभी हिन्दू, तो कभी मुसलमान बनाती है जिंदगी ,

बेशक सच है ये भी , हर हाल में जीना सिखाती है जिंदगी.